महिला कि बाजू को मुँह में ले घूम रहा था कुत्ता, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल क्राइम न्यूज़

सोलन। क्राइम रिपोर्ट



सोलन में एक सनसनीखेज समाचार सामने आया है।सोलन-राजगढ़ मार्ग पर खुंडीधार में लोगों को एक काले रंग का कुत्ता मुंह में बाजू ले जाते हुए दिखा। लोगों ने गौर से देखा तो वह किसी महिला की बाजू लगी।



जिसके बाद लोगों  में खौफ पैदा हो गया। आशंका जताई जा रही है कि आसपास के इलाके में महिला का शव भी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही  में जुटी हुई है।


  एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन के खूंडीधार में एक महिला का आधी बाजु के साथ हाथ मिला है।उधर स्थानीय लोगों के अनुसार जब वह नलके से पानी भर रहे थे तो उन्होंने देखा की एक काले रंग का कुत्ता मुंह में किसी इंसानी शरीर की कटी हुई बाजू सड़क से नीचे झाड़ियों की तरफ ले जा रहा  है। जब तक वह  कुत्ते को पकड़ पाते तब तक वो भाग गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


 स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सोलन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों की मदद के साथ बाजू को बरामद कर कब्जे में लिया। स्थानीय महिला रीना ने बताया कि दोपहर बाद वह नल से पानी भर रही थी, तो इतने में एक काले रंग का कुत्ता आधी बाजू मुंह में ले जाता हुआ दिखा। अन्य लोगों ने भी यह दृश्य देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बाजू को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि यदि बाजू मिली है, तो शरीर के अन्य भाग भी मिल सकते हैं। पुलिस ने इसके लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। लिहाजा पुलिस ने इस पहलू पर भी जांच शुरू की है साथ ही सर्च ऑपरेशन भी चलाया हुआ है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ED: डवड मरसन बनकर वदश नगरक क लटन वल शहनवज अहमद गरफतर ईड न द सथय क भ पकड

यूपी का रण : सिद्धांतों की शहादत का दौर, दो बार धोखा खा चुकी भाजपा ने मायावती की सरकार बनवाई, पर तीसरी बार भी निभ नहीं पाई

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

कांगड़ा के रहने वाले युवक कि दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सम्मान: भारतीय मूल के समाजसेवी डॉ. इम्तियाज सुलेमान को ‘साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर’ चुना गया

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक