हिमाचल में भी हिज़ाब पहनकर स्कूल आने में पाबंदी
हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो। डेस्क
| फ़ाइल |
प्रदेश में स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पहन कर बच्चों को आने पर एंट्री नहीं मिलेगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ड्रेस कोड के मुताबिक ही आना होगा और शिक्षण संस्थानों में हिजाब की इजाजत नहीं है। कर्नाटक में कॉलेज में हिजाब को लेकर विवाद और सूबे में स्कूल खुलने से पहले मंत्री का यह बयान अहम है।
न्यूज18 मीडिया के मुताबिक शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे को धार्मिक रंग देना उचित नहीं है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस प्रकार मुद्दा नहीं बनना चाहिए और शिक्षण संस्थानों में बुर्का पहनकर आने की जिद्द करना गलत है और मैं निंदा करता हूं, शिक्षा मंत्री ने मामले में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता वोट पॉलिटिक्स कर रहे हैं, छद्म धर्मनिरपेक्षता के तहत व्याख्या कर रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहनी चाहिए।
Comments
Post a Comment