हमीरपुर: होली उत्सव की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो


 सुजानपुर में 15 से 18 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 से संबंधित विभिन्न प्रबंधों के लिए अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैंं।

 उपायुक्त एवं होली उत्सव-2022 आयोजन समिति की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने बताया कि मेले के दौरान साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों इत्यादि, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, वीडियो कैमरा तथा एलईडी के लिए 25 फरवरी सुबह 11 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।



इसी प्रकार निमंत्रण कार्ड प्रिटिंग, अति विशिष्ट एवं विशिष्ट व्यक्तियों के लिए पगड़़ी और दुपट्टा, स्मृति चिह्न (ब्रास), लोकल आर्केस्ट्रा, स्मारिका एवं बैक ड्रॉप और सीसीटीवी कैमरों की निविदाएं भी 25 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। ये निविदाएं उसी दिन दोपहर बाद खोल दी जाएंगी।

 उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान मेन आर्केस्ट्रा, लाइट एंड साउंड और मेन आर्टिस्टों की व्यवस्था के लिए भी इच्छुक एजेंसियों से 28 फरवरी दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस को उपायुक्त कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-224300 पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा सकता है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ED: डवड मरसन बनकर वदश नगरक क लटन वल शहनवज अहमद गरफतर ईड न द सथय क भ पकड

यूपी का रण : सिद्धांतों की शहादत का दौर, दो बार धोखा खा चुकी भाजपा ने मायावती की सरकार बनवाई, पर तीसरी बार भी निभ नहीं पाई

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

कांगड़ा के रहने वाले युवक कि दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सम्मान: भारतीय मूल के समाजसेवी डॉ. इम्तियाज सुलेमान को ‘साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर’ चुना गया

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक