नगर पंचायत कर रही पैसे का दुरुपयोग, प्रशासन आंखों पर पट्टी बांध सोया: 'आप'

हिमाचल क्राइम न्यूज़

नादौन। सहयोगी संवाददाता

फ़ोटो: आम आदमी पार्टी अध्यक्ष विकास डोगरा, राज्य ओबीसी विंग अध्यक्ष शैंकी ठुकराल,राज्य प्रवक्ता सुनील गोल्डी,संगठन मंत्री मनोज कुमार। (हिमाचल क्राइम न्यूज़)।

नगर पंचायत नादौन अपने निकम्मेपन  के लिए पहले भी काफी सुर्खियों में रही है। बिना सोचे समझे अधिकारी कार्य को अंजाम दे देते हैं। ये आरोप आम आदमी पार्टी ने नप नादौन पर जड़े हैं। इस घटना के बारे  आम आदमी पार्टी अध्यक्ष विकास डोगरा, राज्य ओबीसी विंग अध्यक्ष शैंकी ठुकराल,राज्य प्रवक्ता सुनील गोल्डी,संगठन मंत्री मनोज कुमार ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव कोट वार्ड नम्बर एक मे नगर पंचायत ने नाली बनाने का ठेका अपने किसी चहेते ठेकेदार को दिया है।



और नाली बनेगी 100 मीटर। सूत्रों के मुताबिक ठेका शायद 5 लाख का है। अमूमन कोई भी नाली पानी की निकासी के लिए 2 या 3 फुट गहरी होती है। लेकिन ये नाली 8 फुट गहरी खोद दी गई है।  तो बोलेंगे पानी के लिए ढलान। तो जो अगली 500 मीटर नाली बनेगी उसके लिए ढलान 15 फुट देनी पड़ेगी।

 'आप' ने कहा कि, सीधा सीधा दिख रहा है कि काम नही करबाया जा रहा। सिर्फ खानापूरी की जा रही है। शैंकि ठुकराल ने बताया कि 31 मार्च से पहले बजट जो खत्म करना है। तो ऐसे बेकार के कामो पर खर्च किया जाएगा। अपनो को फायदा भी मिल जाएगा। गांव कोट के निबासी इस कार्य का विरोध कर रहे है कि इससे गली संकरी हो जाएगी। ठुकराल ने कहा कि आने जाने बाले दुपहिया वाहन या बेसहारा पशु आदि कोई भी इसमें गिर कर अपनी जान गवा सकता है। ठुकराल ने कहा कि उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। और जनता के पैसे का दुरुपयोग करने बाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रबाई की जानी चाहिए।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी