हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने नादौन में आयोजित किया जागरुकता शिविर

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है महिला आयोग : डेजी ठाकुर


हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को नादौन में एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने की।

 इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डेजी ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं के हित के लिए प्रतिबद्ध है। आम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए राज्य महिला आयोग हर जिले में जागरुकता शिविरों का आयोजन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से प्रताडऩा की शिकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए राज्य महिला आयोग सदैव तत्पर रहता है। डेजी ठाकुर ने बताया कि अधिकांश महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं मुखर नहीं होती हैं। अगर इस तरह की महिलाएं प्रताडऩा का शिकार होती हैं तो उनके लिए राज्य महिला आयोग बहुत बड़ा सहारा साबित हो सकता है। अध्यक्ष ने बताया कि आयोग के समक्ष आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल रखी गई है। इसके लिए किसी वकील की आवश्यकता भी नहीं होती है। महिलाएं सीधे आयोग में संपर्क करके शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।

डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला के बगैर समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। महिला ही परिवार और समाज की मुख्य धुरी है। ईश्वर ने महिला को विशेष शक्ति प्रदान की है। सभी महिलाओं को अपनी इस अदभुत शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को मिटाने के लिए संस्कारित शिक्षा की आवश्यकता है और इसकी शुरुआत घर से ही करनी चाहिए।


 इससे पहले राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी ने भी अपने विचार रखे तथा नादौन में शिविर के आयोजन के लिए महिला आयोग की अध्यक्ष का धन्यवाद किया। एसडीएम विजय धीमान ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का स्वागत किया तथा महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला। पंचायत निरीक्षक पम्मी ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद, कृषि विकास अधिकारी डॉ. सुरेश धीमान, स्वास्थ्य विभाग के एमईआईओ सुरेश शर्मा और महिला एवं बाल विकास विभाग के सांख्यिकी सहायक संजय गर्ग ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। जबकि, आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डीएसपी रोहिन डोगरा और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



  

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत