शिमला: NIA ने लश्कर-ए-तैयबा से लिंक होने पर SP को किया गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो

फ़ाइल


राष्ट्रीय जाँच एजैंसी ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कनैक्शन के आरोप में शिमला एसडीआरएफ जुन्गा में तैनात एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजैंसी से उनको दिल्ली पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था, जहां से उनको गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी पर खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है ।एसपी के अलावा एनआईए ने 6 अन्य लोगों को भी इस केस में गिरफ्तार किया गया है।


बता दें कि नैशनल इन्वैस्टिगेशन एजैंसी ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सपोर्ट करने वाले ओवरग्राऊंड वर्कर्स के खिलाफ एक मुकद्दमा 6 नवम्बर 2021 को दर्ज किया था। इस मामले में आरोप था कि ये ओवर ग्राऊंड वर्कर आतंकवादी संगठनों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं, जिसके चलते आतंकवादी कई बार अपने नापाक इरादों में कामयाब भी हो रहे हैं। इस मामले की जांच के दौरान नैशनल इन्वैस्टिगेशन एजैंसी ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। हिमाचल प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी उस समय एजैंसी में बतौर एसपी तैनात थे।




आरोप है कि इस मामले से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां इन ओवरग्राऊंड वर्करों के जरिए आतंकवादी संगठन तक पहुंची जिसके बाद इस मामले की जांच की गई की आखिर यह जानकारियां आतंकवादी संगठन तक कैसे पहुंच गई।एनआईए के अधिकारी के मुताबिक इस मामले में शक की सुई आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी की तरफ बढ़ी तब तक नेगी को एजैंसी से उनके मूल काडर हिमाचल प्रदेश भेज दिया गया था, जहां नेगी बतौर एसपी शिमला में तैनात थे।


नैशनल इन्वैस्टिगेशन एजैंसी ने नेगी के ठिकानों पर छापेमारी की और मामले से संबंधित अनेक गोपनीय दस्तावेज उनके ठिकानों से मिले जिसके बाद नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक की जांच के दौरान यह भी पता चला है कि नेगी के माध्यम से ही अनेक सूचनाएं ओवरग्राऊंड वर्कर तक और फिर आतंकवादी संगठन तक पहुंची थी।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ED: डवड मरसन बनकर वदश नगरक क लटन वल शहनवज अहमद गरफतर ईड न द सथय क भ पकड

यूपी का रण : सिद्धांतों की शहादत का दौर, दो बार धोखा खा चुकी भाजपा ने मायावती की सरकार बनवाई, पर तीसरी बार भी निभ नहीं पाई

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

कांगड़ा के रहने वाले युवक कि दिल्ली में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सम्मान: भारतीय मूल के समाजसेवी डॉ. इम्तियाज सुलेमान को ‘साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर’ चुना गया

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक