प्रदेश भारी बारिश का कहर, कई सड़कें बंद, चंबा में 82 मार्ग बंद

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

चंबा। सहयोगी संवाददाता 


जिला चंबा में जारी मूसलाधार बारिश के चलते तमाम मुख्य मार्गों सहित कुल 82 मार्ग बंद होकर रह गए हैं। इसके चलते चंबा जिला का संपर्क पूरी तरह से शेष विश्व से कटकर रह गया है। बारिश के चलते इन बंद मार्गों पर यातायात बहाली का काम प्रभावित हो रहा है। इस कारण बारिश के कारण बंद मार्गों पर यातायात बहाली का काम फिलहाल चुनौती बनकर रह गया है। बारिश के कारण लोक निर्माण व एनएच प्रबंधन को जिला चंबा में करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।


जानकारी के अनुसार बारिश के कारण चंबा जिला के मुख्य मार्ग चंबा-पठानकोट, चंबा-सलूणी, चंबा-भरमौर, चंबा-तीसा, चंबा-जोत वाया चुवाड़ी, चंबा-पांगी वाया साच पास, तुनुहट्टी-लाहडू व शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू मार्ग जगह-जगह भूस्खलन होने से से बंद होकर रह गए हैं। इसके अलावा जिला के विभिन्न उपमंडलों में दर्जनों संपर्क मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही ठप होकर रह गई है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बारिश के कारण मुख्य मार्गों को छोडक़र चंबा मंडल में 33, डलहौजी में 8, तीसा में 12, सलूणी में 16, भरमौर में पांच और भटियात में आठ मार्ग बंद पड़े हुए हैं। इन मार्गो पर बारिश के बीच भूस्खलन के लगातार जारी रहने से यातायात बहाली का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। बारिश का दौर थमने के बाद ही इन मार्गों पर यातायात बहाली को लेकर काम छेड़ा जा सकेगा।


क्या बोले अधीक्षण अभियंता

लोक निर्माण विभाग डलहौजी सर्किल के अधीक्षण अभियंता ईं दिवाकर पठानिया ने बताया कि बारिश के कारण जिला चंबा में करोडों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला के मुख्य मार्गो को खोलने को लेकर काम जारी है। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश के लगातार जारी रहने के कारण यातायात बहाली का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार