प्रदेश में फिर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। वेब डेस्क


प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ लोगों को मिले तबाही के जख्म अभी भरने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. प्रदेश में 10 अगस्त तक बारिश का क्रम अभी जारी रहेगा. इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का भी ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज और कल अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

आज कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल में आज ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिले के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. इस दौरान कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह से कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिले में भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश का येलो लाइट भी जारी किया गया है.

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
वहीं, 5 अगस्त को प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिले में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं. इस दौरान इन जिलों में कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा हमीरपुर, मंडी, शिमला और सोलन जिले में अधिकांश स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, इस दौरान इन जिलों में कुछ एक स्थान पर भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

मौसम विभाग की अपील
प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लोगों को अनावश्यक यात्राओं को टालने की अपील की है. वहीं, मौसम की गतिविधियों को लेकर अपडेट रहने को भी कहा गया है. ऐसे में भारी बारिश से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार