चंबा में महिला की हत्या, नग्न अवस्था में लाश स्कूल के आंगन में फेंकी, भाई-भाभी पर हत्या के आरोप

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क


 चंबा जिले में एक स्कूल के आंगन में महिला की नग्न हालात में लाश मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मंगलवार की यह घटना है और फिर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया है. फिलहाल, परिजनों ने महिला की हत्या के आरोप लगाए हैं और मर्डर का केस दर्ज किया गया है. 

जानकारी के अनुसार, चंबा की चुवाड़ी तहसील मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत कुडनू का यह मामला है यहां पर प्राइमरी स्कूल कुठेड के आंगन में 63  साल की बुजुर्ग महिला की लाश नग्न अवस्था में मिली.घटना की जानकारी सुबह उस समय पता तब लगी, जब स्थानीय लोग रास्ते से गुजर रहे थे. लोगों ने देखा कि नग्न अवस्था में महिला का शव पड़ी है और फिर पुलिस को सूचना दी गई. महिला की पहचान कमला देवी पत्नी मघर सिंह गांव कुठेड के रूप में हुई है.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पंहुच कर साक्ष्य जुटाए हैं।


डीएसपी चुवाड़ी योग राज ने बताया कि सुबह एक सूचना मिली कि स्कूल के प्रांगण में एक लाश पड़ी है. लाश की शिनाख्त में पता चला कि महिला पास के गांव की रहने वाली है.  उधर, बताया जा रहा है कि कमला नाम की यह महिला रविवार रात करीब 11 बजे तक अपने घर पर ही थी, लेकिन सुबह स्कूल परिसर में शव मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं।


भाभी और भाई के ऊपर शिकायत दर्ज

डीएसपी ने बताया की महिला की बेटी ने शक के आधार पर अपनी भाभी और भाई के ऊपर शिकायत दर्ज करवाई है कि वह उसकी मां के साथ मारपीट करते थे. फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है और मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी को डिटेन किया है. गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह में यह तीसरा मर्डर हुआ है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार