डिजिटल गिरफ्तारी का शिकार हो रहे हिमाचली लोग, 3 साल में 12 मामले दर्ज, करोड़ों का फ्रॉड

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। दामिनी मेहता


 प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं. आए दिन ठगों द्वारा प्रदेश में लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. प्रदेश में बीते कुछ समय से डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले करीब 3 सालों में प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट के 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. जिसमें ठगों ने लोगों को करोड़ों रुपयों की चपत लगाई है. हालांकि साइबर सैल ने समय रहते एक्शन लेकर कुछ लोगों के पैसे वापस भी दिलाए हैं, मगर डिजिटल अरेस्ट की शिकायतों का सिलसिला लगातार जारी है. 


डिजिटल गिरफ्तारी आखिर क्या है?
डिजिटल अरेस्ट एक तरह का साइबर फ्रॉड कहलाता है. जिसमें अपराधी लोगों को डरा धमकाकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं. ये लोग फेक पुलिस व कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को घंटों तक ऑनलाइन डिटेन करते हैं. ये लोगों को ये बताते हैं कि वे किसी तरह के कानूनी पचड़े में फंस गए हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. जिससे लोग डरकर इन लोगों के जाल में फंस जाते हैं. ये धोखा अक्सर फोन कॉल, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए किया जाता है. कई मामलों में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नापाक हरकतों कि वजह से भी ये मामले देखने को मिले हैं.

"पिछले करीब 3 सालों में डिजिटल अरेस्ट के 12 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि शिकायतें मिलती रहती हैं. इन शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है. कानून में किसी भी प्रकार का ऐसा प्रावधान नहीं है कि किसी को डिजिटल अरेस्ट करके डिटेन किया जाए. इसके लिए लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है. ऐसे किसी भी फ्रॉड या डिजिटल अरेस्ट संबंधी जानकारी मिलने पर तुरंत 1930 डायल करके इस सूचना को साइबर पुलिस को दें. याद रखें की जानकारी के अभाव में ही लोग अपनी जमापूंजी खो देते हैं, इसलिए सतर्कता ही बचाव का सर्वोत्तम साधन है." - दिनेश शर्मा, एसपी, साइबर क्राइम

डिजिटल अरेस्ट के दर्ज मामले

सीसीपीएस एसआर शिमला के तहत डिजिटल अरेस्ट के दो केस दर्ज किए गए 
  • 26 दिसंबर 2024 में दर्ज हुए डिजिटल अरेस्ट मामले में 93,05,500 रुपए का फ्रॉड हुआ है.
  • 7 जुलाई 2025 को दर्ज मामले में 38,25,023 रुपए का फ्रॉड हुआ है.

मंडी जिले में डिजिटल अरेस्ट के 4 मामले दर्ज किए गए हैं.
  • 21 मई 2024 को दर्ज मामले में 20 लाख का फ्रॉड हुआ है.
  • 13 सितंबर 2024 को दर्ज मामले में 73,44,900 रुपए का फ्रॉड हुआ है. इस मामले में 3,559 रुपए की रिकवरी की गई है.
  • 7 अक्टूबर 2024 को दर्ज मामले में 36,50,000 रुपए का फ्रॉड हुआ है और 5,56,001 रुपए की रिकवरी हुई है.
  • 10 अप्रैल 2025 को दर्ज मामले में 49,00,000 रुपए का फ्रॉड और 5,69,693 रुपए की रिकवरी हुई है.

धर्मशाला में डिजिटल अरेस्ट के 6 मामले दर्ज किए गए हैं.
  • 23 दिसंबर 2023 को दर्ज मामले में 78,67,000 रुपए का फ्रॉड और 16,21,410 रुपए की रिकवरी हुई है.
  • 21 जून 2024 को दर्ज मामले में 65,28,106 रुपए का फ्रॉड हुआ है.
  • 23 नवंबर 2024 को दायर मामले में 46,51,577 रुपए का फ्रॉड हुआ है और 55,000 रुपए की रिकवरी हुई है.
  • 30 दिसंबर 2024 को दर्ज मामले में 24,03,000 रुपए का फ्रॉड हुआ है.
  • 21 मार्च 2025 में दर्ज मामले में 35,48,595 रुपए का फ्रॉड और 5,00,000 रुपए की रिकवरी हुई है.
  • 7 मई 2025 को दर्ज मामले में 31,70,888 रुपए का फ्रॉड हुआ है.
 
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा