भारी बारिश का कहर! मंडी में दो मकान हुए जमींदोज, 35 घरों पर मंडराया खतरा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

मंडी। निस



मंडी में लगातार हो रही बारिश भारी तबाही मचा रही है. बालीचौकी उपमंडल के मुख्य बाजार में जमीन धंसने के कारण चपेट में आए 13 घरों में से चार घर जमींदोज हो गए हैं. दो लोगों को 30 कमरों का संयुक्त घर शुक्रवार रात को जमींदोज हुआ था जबकि अब चार लोगों के दो घर बीती रात को जमींदोज हो गए. इनमें 22 दुकानें भी शामिल थी. हालांकि इन घरों को एहतियात के तौर पर पहले ही खाली करवा दिया गया था. प्रभावितों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.


वहीं, पंडोह के साथ लगती सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तांदी के लाछ और गाता गांव पहाड़ी धंसने के कारण 35 रिहायशी घरों पर खतरा मंडरा गया है. 4 परिवारों के घर खाली करवा कर उन्हें दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है. सोमवार को प्रशासन की टीम इस गांव पहुंची और नुकसान का जायजा लिया. इसके साथ ही 25 प्रभावित परिवारों को तिरपाल और राशन वितरित किया.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार