भारी बारिश के कहर से फिर बंद हुआ मनाली-चंडीगढ़ NH

हिमाचल क्राइम न्यूज़

मनाली। नितिन चौहान



 प्रदेश में बारिश का दौर अभी भी जारी है. प्रदेश में अभी तक भारी बारिश के चलते करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है. प्रदेश में कई सड़कें, पुल और नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. मंडी जिले में भी बीती रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर यातायात के लिए बंद हो गया है.


हाईवे पर फंसी सैकड़ों गाड़ियां

मंडी जिले में पंडोह से लेकर औट तक विभिन्न जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाओं के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. औट से कुल्लू की तरफ और पंडोह से मंडी की तरफ के लिए सैकड़ों गाड़ियां और यात्री हाईवे पर फंसकर रह गए हैं. हालांकि एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर तैनात हैं. हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी हाईवे बहाली के कार्य में अभी समय लग सकता है. वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं. अगर मौसम साफ रहता है तो दोपहर या फिर शाम तक हाईवे को बहाल किया जा सकता है.


वैकल्पिक मार्ग भी पड़ा है बंद

वहीं, अगर मंडी से कुल्लू के लिए वाया कटौला मार्ग की बात करें तो यह भी कन्नौज के पास सड़क धंसने के कारण पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा हुआ है. कन्नौज के पास सड़क इतनी अधिक धंस चुकी है कि इसके हाल फिलहाल में बहाल होने की संभावना कम ही नजर आ रही है. साथ में हो रही बारिश के बीच यह कार्य करना और भी असंभव सा हो गया है. अब कुल्लू-मनाली के लिए एक ही मार्ग बचा है, जोकि नेशनल हाईवे है. जब तक यह नहीं खुलेगा तब तक कुल्लू-मनाली की कनेक्टिविटी बहाल नहीं हो पाएगी.


"जगह-जगह लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया है. सड़क मार्ग को खोलने का प्रयास जारी है. मौके पर मशीनरी तैनात है, बारिश रुकते ही हाईवे को बहाल कर दिया जाएगा." - वरुण चारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा