हिमाचल सरकारी नौकरी का सूखा होगा खत्म, पटवारी कि 853 पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो


 हिमाचल में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. प्रदेश में आने वाले दिनों में पंचायतीराज विभाग में सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है. ये जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा मानसून सेशन में विधायक सुधीर शर्मा की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी.


सुधीर शर्मा ने पूछा था कि सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अभिभाषण में पंचायत सचिव के रिक्त 853 पदों को सीधी भर्ती से भरने सम्बन्धी घोषणा की गई है. इन पदों को भरने सम्बन्धी मामला वर्तमान में प्रक्रियाधीन है. मैं मंत्री से जानना चाहता हूं कि यह प्रक्रिया कब तक पूरी कर ली जाएगी? दूसरा, प्रदेश में अभी पंचायत सचिवों के कितने पद रिक्त पड़े हैं? जो यह भर्ती की जाएगी क्या यह पंचायती राज के अधीन होंगे या इनका जिला परिषद काडर होगा? क्योंकि जिला परिषद काडर के सचिव भी अभी स्टेट काडर की मांग कर रहे हैं और उनको पदोन्नति का लाभ भी नहीं मिल रहा है.


आरएंडपी रूल्ज़ में हो रहा बदलाव

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सुधीर शर्मा के पूछे गए सवार के जवाब में कहा कि 'वर्ष 2025-26 के बजट अभिभाषण में पंचायत सचिवों के पदों को भरने की जो घोषणा की गई थी, इसमें पहले चरण में वित्तीय प्रावधान को देखते हुए 300 पद भरने के लिए कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं. विभाग आरएंडपी रूल्ज़ में थोड़ा बदलाव कर रहा था, जिसकी प्रक्रिया जारी है. इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. ऐसे में मैं समझता हूं कि हम जल्दी ही इन पदों को भर देंगे.'


विभाग में 899 पद खाली

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव के जो पद भरे जाएंगे. यह भर्ती जिला परिषद के अधीन होगी, मैं यह भी स्पष्ट कर देना चाहता हूं, जहां तक इन्होंने खाली पदों को भरने के बारे में पूछा है, आज के समय में सचिवों के कुल 899 पद खाली हैं और जल्दी ही इनको भरने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं सिलाई अध्यापकों के पद भी कोटे के अनुसार भरे जाएंगे.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध