नाहन: जेल से ही कैदी ने दे डाली जेलर कि हत्या कि सुपारी, कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
नाहन। क्राइम डेस्क


प्रदेश की सबसे बड़ी जेलों में शुमार सैंट्रल जेल नाहन से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल से बाहर अपने एक साथी को कॉल करके जेलर को जान से मारने की बात कही. इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया और इस मामले में कैदी के एक साथी को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है.

वीरवार देर रात इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन जेल में हत्या के मामले में बंद कैदी अजय उर्फ मेंटल ने अपने एक साथी को कॉल किया, और जेल अधीक्षक भानु प्रताप शर्मा को जान से मारने की बात कही, जिसकी रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस के अनुसार यह बातचीत पिछले महीने की है. हत्याआरोपी अजय ने जेल के अंदर से एक मोबाइल फोन के माध्यम से विशाल नाम के एक युवक से संपर्क किया. इस बातचीत के दौरान अजय ने कहा कि जेलर को खत्म करना है. इसके बाद हाल ही में जैसे ही यह रिकॉर्डिंग जेल प्रशासन के संज्ञान में आई, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस पर तीन दिन पहले ही नाहन में केस दर्ज किया गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि 'इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस चौकी गुन्नूघाट के प्रभारी एएसआई सुरेश मेहता के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने जांच को आगे बढ़ाया. तकनीकी साक्षयों और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस को सफलता हाथ लगी और नाहन जेल में बंद अजय के साथी विशाल उर्फ बंबईया को पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर दुर्गा कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया. विशाल मूलतः यूपी से ताल्लुक रखता है, जो वर्तमान में पंचकूला में रह रहा था.

एसपी ने बताया कि 'मुख्य आरोपी अजय उर्फ मेंटल पर पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वो एक हाई-प्रोफाइल अपराधी माना जाता है. आरोपी विशाल से पूछताछ जारी है. जल्द ही इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा