धर्मशाला गोलीकांड: पिता ने डांटा तो कलयुगी ने बेटे सिर में मा'र दी गोली

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। क्राइम डेस्क

फ़ोटो: मौका पर जांच करती कांगड़ा पुलिस (Left) व AI फ़ोटो (Right)


कांगड़ा पुलिस ने सुधेड़ में हुए हत्याकांड मामले का खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार मृतक विनीत (45 वर्ष) के नाबालिग बेटे ने ही गोली मारकर उसकी हत्या की थी. हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया. मामले में पुलिस ने मृतक के नाबालिग बेटे को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है.


प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग की किसी बात पर पिता से बहसबाजी हुई थी. इस दौरान बेटे ने पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि उस समय घर पर किसी के न होने के सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया. कमरे और बरामदे के बीच दहलीज पर इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को खींच कर कमरे में रखा और अपना बैग पैक कर बाइक से पंजाब के गुरदासपुर की ओर निकल गया था. सिर में गोली इतने तेज़ लगी कि जिससे सिर के परखच्चे उड़ गए थे। इससे साफ है गोली लगने के बाद धड़ से सिर को अलग करने कि थ्योरी गलत साबित होती है.


एसपी (अतिरिक्त कार्यभार) अशोक रत्न ने बताया, "पुलिस ने आरोपी की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देर रात गुरदासपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसे धर्मशाला लाया गया. सुधेड़ पूर्व उप प्रधान के भाई विनीत हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के नाबालिग बेटे को ही हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है".


पुलिस जांच में घटना के बाद से मृतक विनीत के साथ रहने वाले उसके नाबालिग बेटे के गायब होने और उसके मोबाइल बंद होने पर उसकी ओर ही शक की सुई घूमी थी. इतना ही नहीं वारदात के दौरान विनीत और उसका नाबालिग बेटा घर पर ही था. इस घटना की जानकारी सोमवार शाम 5:15 बजे लगी थी, जब विनीत का भाई अपनी पत्नी सहित घर पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी.


एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सहित पुलिस थाना धर्मशाला और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे. साथ ही देर रात एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने भी घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने बंदूक को रिकवर कर लिया है और तकनीकी जांच में इससे गोली चलने की पुष्टि हुई है. आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा.


अब पुलिस जांच कर रही है कि विनीत और उसके बेटे के बीच किसी विषय को लेकर बहसबाजी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने यह कदम उठाया है. इसमें पारिवारिक कलह और नशे से जुड़े बिंदुओं पर जांच की जा रही है. आरोपी के नाबालिग और संवेदनशील मामले के चलते सभी बिंदुओं को खंगाला जा रहा है.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध