प्रदेश में भी अब थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला आया सामने

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बीबीएन। अमित सैनी



औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में साई रोड स्थित एक चिकन कार्नर से जुड़ा एक घृणित मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ढाबे पर काम कर रहा युवक पहले रोटी पर थूकता है और फिर उसे तंदूर में सेंकता है। यह वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और बद्दी ही नहीं, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल ने इस संबंध में थाना बद्दी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त ढाबे पर न केवल मिलावटी खाना परोसा जाता है बल्कि घिनौने तरीके से उसे तैयार किया जाता है। शिकायत और वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद थाना बद्दी पुलिस ने ढाबा मालिक और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 271 व 272 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी मोहम्मद निजाम को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि वायरल वीडियो की तस्दीक के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। ढाबा मालिक और कर्मचारी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। ऐसे कृत्य किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सूचना मिलते ही फूड इंस्पेक्टर ने भी ढाबे से खाने के सैंपल लिए हैं।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार