कल से संदिग्ध परिस्थिति से गायब हुए तीनों बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला, प्रदेश में ऐसी पहली वारदात

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

शिमला। क्राइम डेस्क



शिमला के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल से मालरोड घूमने आए करीब 100 विद्यार्थियों से वापिस न लौटे तीन लापता छात्रों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जिला शिमला के कोटखाई के चठाला से बरामद कर लिया है। ये बच्चे यहां कैसे पहुंचे, पुलिस इसके बारे में इन बच्चों से भी पूछताछ करेगी। हालांकि पुलिस को एक डी.एल. नंबर की गाड़ी पर संदेह हुआ है, जो स्कूल के आगे से निकली और यह नारकंडा की ओर निकल गई। पुलिस इस गाड़ी को भी ट्रेस करने जा रही है। इन बच्चों में एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा है।  

बता दें कि शनिवार को स्कूल में अवकाश होने के कारण दोपहर करीब 12 बजे करीब 100 छात्र मालरोड की ओर सैर करने निकले थे, लेकिन इनमें से 11 वर्ष के छठी कक्षा में पढ़ने वाले तीन छात्र वापस नहीं लौटे। ये तीनों हिमाचल के कुल्लू, पंजाब के मोहाली व हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। परिवारों के संपर्क में एक अज्ञात अमेरिकी मोबाइल नंबर से भी बात होनी बताई जा रही थी, जिस पर फिरौती का अंदेशा भी जताया जा रहा था, लेकिन पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना नहीं थी। 


शिमला पुलिस ने कई टीमें बनाई थी, जिन्हें चहुंओर फैलाया गया था। पुलिस के पास सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि बच्चों के पास मोबाइल नहीं थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करनी मुश्किल हो गई थी, लेकिन पुलिस ने इन्हें आखिरकार ढूंढ निकाला है। यह यहां कैसे पहुंचे और इन्हें कोई लेकर गया या फिर ये स्वयं ही चले गए, इसके लिए पुलिस इन बच्चों से भी पूछताछ करेगी, ताकि वास्तविकता का पता चल सके। फिलहाल इन बच्चों के मिलने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है, क्योंकि राजधानी में इससे पहले ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार