वृद्ध महिला की रहस्यमयी मौत से गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी, लक्की शर्मा।

मंडी जिला के बल्ह उपमंडल में एक वृद्ध महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यह मामला बल्ह उपमंडल के खांदला क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बल्ह उपमंडल के गांव खांदला में एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला के बेटे और बहू में पिछले लंबे समय से जायदाद को लेकर आपसी कहासुनी चल रही थी। वृद्ध महिला कुछ समय से वृद्ध आश्रम में रह रही थी, लेकिन दो दिन पहले ही वृद्ध महिला को बेटा और बहू घर वापस ले आए थे।
वहीं वीरवार सुबह वृद्ध महिला की खांंदला गांव में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसके अंतिम संस्कार की तैयारी भी हो गई थी लेकिन गांववासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि मामले को लेकर जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को खांदला गांव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मृत्यु के असली कारण का खुलासा होगा।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी