BBN:हाऊसिंग बोर्ड में घरों के बाहर बने रैंपो पर चला नप का पीला पंजा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
बी बी एन। सहयोगी संवाददाता
 रिहायशी मकानों के बाहर सड़कों तक पहुंचे रैंप अब सड़कों की तंगहाली और पानी की निकासी में अडंगा नहीं बनेंगे। नगर परिषद बद्दी ने पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर घरों के बाहर बने रैंपों को तोडऩे का काम शुरू कर दिया। 

एसडीएम प्रशांत देष्टा की अगुवाई में नप अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, तहसीलदार बद्दी मुकेश शर्मा, एसएचओ लखवीर सिंह की मौजूदगी में नप की पूरी टीम ने 2 जेसीबी मशीनों के साथ रैंपों को तोडऩे का काम शुरू किया।



हालांकि इस कार्रवाई का मकान मालिकों ने विरोध भी किया लेकिन नप व प्रशासन के बड़े तामझाम के आगे लोगों की एक न चली। वहीं टीम ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अगर इन रैंपों तो तोड़कर यहां सही तरीके से नालियां बने तो रोड़ भी सुरक्षित रहेगा और पानी की निकासी भी ठीक ढंग से होगी। वहीं घरों के बाहर बने इन रैंपों की आड़ में लोगों द्वारा घरों का पानी भी सड़कों पर भी छोड़ा जाता था, जिस कारण आए दिन रोड़ टूटते थे।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से