तीसा-भंजराडू मार्ग पर अचानक आग लगने से जल गई नैनो कार, सभी सुरक्षित

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो चंबा। संवाद सूत्र

तीसा-भंजराडू मार्ग पर कालोनी मोड़ में खड़ी नैनो कार में शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास अचानक आग धधकने लगी। कार के अगले हिस्से से धुएं के साथ आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं तो हड़कंप मच गया। आग की लपटों को देखते हुए स्थनीय लोगो ने तुरंत ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को खबर दी। इसके तुरंत मौके पर पहुची पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया गया।
बताया जा रहा है कि कार मालिक रवि कुमार निवासी मधुवाड अपने किसी काम से भंजराड़ू आए हुए थे और गाड़ी को पार्क कर बच्चों को गाड़ी में बैठाकर किसी दुकान में चले गए थे, इतनी देर में कार में धुआं निकलने लगा। कार से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने कार में बैठे बच्चों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। अन्यथा यह यह बड़ा हादसा हो सकता था। आग से कार की सीटें, टायरों के साथ इंजन भी पूरी तरह स्वाहा हो गया।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए