पटवारी की परीक्षा टेट परीक्षा का था कॉपी-पेस्ट

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
 न्यूज़डेस्क। सहयोगी संवाददाता

प्रदेश के 1193 केंद्रों में रविवार को पटवारी के लिए लिखित परीक्षा हुई। इसके लिए 3 लाख 2 हज़ार के करीब आवेदन राजस्व विभाग के पास पहुंचे थे। परीक्षा 11 बजे से 12:30 बजे तक चली। प्रश्नपत्र में हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित व सामान्य ज्ञान के कुल 100 प्रश्न थे। परीक्षा के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र पर सवाल उठाए हैं। एक अभ्यर्थी ने तो यह आरोप लगा दिया कि पूरा का पूरा प्रश्नपत्र इस साल हुई टेट परीक्षा का कॉपी पेस्ट था। अभ्यर्थी ने इस बाबत स्क्रीन शॉट वाट्सअप के ज़रिए एमबीएम न्यूज़ से साँझा भी किया है।

अभ्यर्थी का साफ तौर पर कहना है कि टेट के प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल पटवारी परीक्षा में पूछे गए हैं। यह एक तरह से टेट के प्रश्नपत्र की ही पुनरावृति है। हालांकि निदेशक भू-रिकॉर्ड देवी सिंह नेगी इस बात से इत्तिफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पटवारी परीक्षा का प्रश्नपत्र विशेषज्ञों द्वारा पूरी जिम्मेदारी के साथ तैयार करवाया गया है। इसके हूबहू टेट की तरह होने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि हर प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं और अगर कोई सवाल अन्य परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खा रहा है, तो यह सामान्य बात है।
उधर, देर रात तक अभ्यार्थियों के आरोपों के बाद एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने भी अपने स्तर पर पड़ताल की। इसमें इस बात का खुलासा हुआ कि हिमाचल बोर्ड स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 16 जून 2019 को जेबीटी के वर्ग को लेकर जो टेट परीक्षा आयोजित की गई थी उसके 100 में से 44 प्रश्न आज पटवारी की परीक्षा में भी पूछे गए। यह भी संभावना हो सकती है कि टेट के अन्य विषयों की परीक्षा से भी पटवारी परीक्षा में सवाल लिए गए हों। 
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए