हमीरपुर: भोरंज में पुल के नीचे मिली सड़ी हुई लाश, गांव में फैली सनसनी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर। संवाद सूत्र

 उपमंडल भोरंज के नगरोटा ग़ज़ियां के पुल के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार विधि चन्द पुत्र बोहरु राम गांव और डाकघर फतेहपुर तहसील सरकाघाट जिला मण्डी उम्र 46 साल है जो खड्ड बाज़ार में पल्लेदारी का काम करता था और पलपल गांव में रहता था।

विधि चन्द की सोमवार को पुल के नीचे सड़ी ग़ली अवस्था में लाश मिली है जिसमें कीड़े पड़े हुए थे और शव पहचान में नहीं आ रही थी। स्थानीय महिला ने कुछ दिन पूर्व विधि चन्द को स्वेटर दिया था उसी स्वेटर से उसकी पहचान हो सकी है। सोमवार सुबह जब पुल के नीचे से जबरदस्त बदबू आने लगी तो ग्रामीणों ने पुल के नीचे जाकर देखा तो उन्हें लाश दिखी। ग्रामीणों और उपप्रधान विक्रम ने भोरंज थाने में घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस आई तो शिनाख्त में स्वेटर के आधार पर शव विधि चन्द का न बताया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया ताकि वे सैम्पल ले सके और मौत के कारणों का खुलासा हो सके। ग्रामीणों ने बताया 27 अक्तूबर को दिवाली के बाद विधि चन्द किसी को दिखाई नहीं दिया है। उधर इस बारे एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम के सैम्पल लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा जाएगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए