मंडी:24 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने धरे दो

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी। लक्की शर्मा

जोगिंद्रनगर पुलिस ने ट्रैफिक चेकिंग के दौरान धर्मशाला के दो युवकों को 24 ग्राम अफीम के साथ धर दबोचा। आरोपी युवकों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर पुलिस बीते सोमवार शाम को जोगिंद्रनगर के पास अपरोच रोड पर ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बुलेट सवार को चेकिंग के लिए रोका गया। इस पर वह हड़बड़ा गए।
शक के आधार पर तलाशी लेने पर आरोपी अभिषेक शर्मा 30 पुत्र विनोद शर्मा व नितेश कुमार 30 पुत्र बलदेव राज निवासी गांव व डाकघर दाड़ी तहसील, धर्मशाला, जिला कांगड़ा के कब्जे से 24 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम सहित दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी पधर मदनकांत ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि अफीम किससे ली थी और कहां ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस मुहिम जारी है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत