मंडी के लिए बड़ी खुशखबरी, जिला से पहली युवती सेना पुलिस में भर्ती

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी, लक्की शर्मा।

मंडी जिला की कोटली तहसील के नलोह गांव की शिल्पा कुमारी ने सेना पुलिस में भर्ती होकर मंडी जिला  का नाम रोशन किया है। 

शिल्पा सेना पुलिस में भर्ती होने वाली मंडी जिला की पहली युवती है। भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने बताया कि सितंबर माह के दौरान सेना में युवतियों की खुली भर्ती अंबाला के खडगा स्टेडियम में आयोजित की गई,

जिसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की युवतियों ने हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू व लाहुल-स्पीति की 13 युवतियों ने शारीरिक परीक्षा उतीर्ण कर 26 अक्तूबर को लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें जिला मंडी से शिल्पा कुमारी का चयन हुआ। शिल्पा को 18 दिसंबर को प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरू स्थित सेना पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र भेजा जाएगा।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए