देवता का डर दिखाकर युवक से मारपीट और पैसे मांगने का आरोप, डीजीपी से की शिकायत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 मंडी। शिवकुमार

हिमाचल के मंडी जिले की नगर परिषद सुंदरनगर के बनायक वार्ड में देवता का डर दिखाकर बकरे की बलि देने, मारपीट और पैसा मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित तनुज शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दो बार पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तनुज ने बताया ये लोग क्वारी माता मंदिर और गूगा जाहरपीर में ऐसी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उनके परिवार और रिश्तेदारों पर पहले भी जानलेवा हमले हो चुके हैं। इसकी भी पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज है।

तनुज ने बताया ये लोग गूगा जाहरपीर मंदिर और मंदिर की जमीन, जिस पर सुकेत रियासत के समय से ही उनके पुरखे पुजारी और प्रबंधक के तौर पर तैनात हैं, को भी कब्जाने की कोशिश में हैं। इस गैंग में एक दर्जन से ज्यादा लोगों हैं, जो धार्मिक भावनाओं व उन्माद फैलाकर मॉब लिंचिंग करवाकर उनकी हत्या की भी साजिश रच रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक को भी की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। तनुज ने सीएम और पुलिस से उचित कार्रवाई  करने और सुरक्षा की मांग की है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए