बिलासपुर में आग से चार मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
 बिलासपुर। सहयोगी संवाददाता

बिलासपुर जिले के बरमाणा थाने के तहत सोलधा में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से चार घरों में आग लग गई। आग लगने के कारण उक्त घरों में लगभग 15 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि किसी को भी जान माल की कोई हानि नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था। वहीं राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को अंतरिम राहत के तहत सहायता राशि प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि खारसी के सोलधा पंचायत के बाग फुगलाता गांव में सुबह 5 बजे शॉर्ट सर्किट होने से गांव के चार घरों में आग फैल गई। इसकी चपेट में ग्रामीण राम पाल, कृष्णु राम, चेत राम और चुन्नी लाल के घरों सहित अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में किसी भी परिवार के किसी सदस्य को जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन हादसे में उक्त चारों परिवारों का लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ बताया जा रहा है। 

 जैसे ही ग्रामीणों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाना चाहा लेकिन आग इतनी भड़क गई थी कि बूझने का नाम ही नहीं ले रही थी। वहीं अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया जिससे कि अन्य घरों तक आग फैलने से बच गई। 

तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की तरफ से पीड़ित परिवारों को 20 हजार की राशि अंतरिम राहत के तौर पर प्रदान कर दी गई है। अभी तक आगजनी में उक्त परिवार 15 लाख का नुकसान बता रहे हैं। कर्मचारी मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा ले रहे हैं जिसके आधार पर फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं एएसपी भागमल ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए