490 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने धरे दो

हिमाचल  क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी, लक्की शर्मा।

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार दो व्यक्तियों से आधा किलो चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस बल ने रविवार को पुंघ बैरियर पर नाका लगाया था।

इस दौरान पंजाब रोडवेज की मनाली से चंडीगढ़ जा रही बस (पीबी65एटी/1684) को जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी ली तो जिला लुधियाना निवासी दो व्यक्तियों से 490 ग्राम चरस बरामद की।

आरोपियों की पहचान राजू (31) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मलोह रोड़, खन्ना जिला लुधियाना और विनय वशिष्ठ (49) पुत्र ओम प्रकाश निवासी खन्ना जिला लुधियाना, पंजाब के रूप मेें हुई है। उधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए