मंडी:पुलिस के हाथ लगी सफलता, घर में छिपाई चरस बरामद

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी, लक्की शर्मा।
File photo

मंडी जिला की जंजैहली घाटी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक गांव में दबिश देकर घर में छिपाई 1 किलो 18 ग्राम चरस बरामद की है। मकान मालिक को जैसे ही पुलिस के आने की भनक लगी वह फरार हो गया। मकान मालिक की पहचान गोकल पुत्र स्वारू राम निवासी थनोच बखरोटूधार तहसील थुनाग के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थनोच गांव में दबिश दी। जहां मकान मालिक पुलिस को देख फरार हो गया लेकिन पुलिस ने घर की तलाशी कर अंदर छिपाई 1 किलो 18 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने चरस को कब्जे में ले लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लंबे अंतराल के बाद जंजैहली घाटी में चरस का कारोबार फिर फलने-फूलने लगा है। आरोपी ने चरस कहां तैयार की और इसे कहां बेचने जा रहा था इसके बारे में पुलिस गहनता से पड़ताल में जुट गई है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए