पटवारी बनने चली हिमाचल प्रदेश की 5 प्रतिशत आबादी, परीक्षा के लिए बनवाए गए 1193 केंद्र


हिमाचल प्रदेश में पटवारी के 1194 पदों को भरने के लिए रविवार को लिखित परीक्षा होने जा रही है। यह परीक्षा सुबह 11 से 12.30 बजे तक परीक्षा करवाई जाएगी। वैसे तो यह भी किसी आम सरकारी परीक्षा की तरह ही है, जहां थोड़े से पदों पर अपना दावा ठोकने के लिए लाखों अभ्यर्थी जोर-आजमाईश करते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में हो रही यह परीक्षा खास है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के लगभग 5 प्रतिशत निवासी इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं।
दरअसल, 2011 की जनगणना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 68 लाख से कुछ ही ज्यादा थी। पटवारी की इस परीक्षा के लिए 3 लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश के लगभग 5 प्रतिशत निवासी इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं। परीक्षा के लिए जिला उपायुक्तों ने परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। आपको बता दें कि लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में पटवारियों के पदों को भरा जाना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार मोहाल के 932 और सेटलमेंट में 262 पटवारी पद भरेगी। बताया जा रहा है कि पुलिस भर्ती परीक्षा से सीख लेते हुए सरकार ने पटवारियों की परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। इन पदों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर आवेदन मांगे गए हैं। आज आयोजित की जा रही पटवारी पद की इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बगैर एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत