भाजपा नेता की कार चोरी मामले में चौथा आरोपी कांगड़ा से गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
 कांगड़ा। रवि चौधरी

पांवटा साहिब में जून माह में हुई एक कार चोरी के मामले में पुलिस की टीम ने एक और आरोपी विजय कुमार को कांगड़ा से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 26 जून को कुछ बदमाश भाजपा के नेता अरविंद गुप्ता की वैगनआर कार (एचपी-17ए-5943) उनके घर के बाहर से उड़ा ले गए थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत ही जांच शुरू कर सभी जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरा के रिकार्ड खंगालने शुरु कर दिए थे।
जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस मामले में तीन आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया और 15 दिन बाद शिमला में कार भी बरामद कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस अभी एक और आरोपी की तलाश कर रही थी। जिसके चलते इस मामले के आइओ अरुण शर्मा और उनकी टीम में आरक्षी जसवीर आरक्षी हितेंद्र और साइबर सैल से अनिल ने लोकेशन के आधार पर चौथे आरोपी विजय कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव रक्कड़ जिला कांगड़ा से गिरफ्तार कियाष
यह आरोपी बड़े दिनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। इस मामले में पुलिस ने अब चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने बताया की इस मामले में कार पहले ही बरामद कर ली गई है। विजय कुमार को अदालत में पेश किया गया है। जहां अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
 Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए