BBN: बरोटीवाला में सरेआम डेढ़ लाख लूटने की वारदात का पटाक्षेप, मुंबई से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
बीबीएन। अभिषेक सैनी

11 अप्रैल 2019 को सरेआम बाइक्स पर सवार चार लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपए लूट कर सनसनी फैला दी थी। वारदात के बाद से बद्दी-बरोटीवाला पुलिस खामोश नहीं थी। कहते हैं बार-बार कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। यही बात अब पुलिस के साथ सच साबित हुई है। 

संयम से जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने वारदात का पटाक्षेप कर दिया है। 7 महीने पहले बरोटीवाला में बाइक पर सवार अपराधियों ने रतिराम से डेढ़ लाख रुपए की नगदी लूट ली थी।


वाहन के शीशे तोड़ने के बाद नगदी को लेकर फरार हो गए थे।आरोपियों द्वारा दावत चौक से ही रतिराम का पीछा किया जा रहा था। जहां से उसने राशि निकलवाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बरोटीवाला टोल बैरियर से होते हुए हरियाणा में दाखिल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों का सुराग लगा लिया था। लेकिन जब भी दबिश दी जाती थी तो वह वहां पर नहीं मिलते थे। यूपी के मुरादाबाद में पुलिस ने दबिश देने का सिलसिला जारी रखा। चूंकि पुलिस अपराधियों पर नजर रखे हुए थी।
     लिहाजा पुलिस को मुंबई में उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिली। एक पल गवाए बगैर ही बरोटीवाला पुलिस मुंबई पहुंच गई। प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस वारदात के मुख्य आरोपी अजीत निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को लेकर वापस पहुंच गई है। 5 दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया गया  है। एसपी रोहित मालपानी का कहना है कि नगदी की रिकवरी के अलावा बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत