एनआईटी हमीरपुर बनाएगा कांगड़ी-हिंदी सॉफ्टवेयर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो 
हमीरपुर। राजीव कुमार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर कांगड़ी-हिंदी सॉफ्टवेयर तैयार करेगा। इस योजना पर हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी ने कांगड़ी-हिंदी-कांगड़ी अनुवाद कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन 22 को एनआईटी हमीरपुर में आयोजित किया है। एनआईटी में इस विषय पर अनुसंधान कर रही श्वेता चौहान ने बताया कि कांगड़ी-हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए लगभग एक लाख वाक्यों का डाटा तैयार किया जा रहा है। इस कार्य की सफलता के बाद कांगड़ी भाषा का हिंदी, अंग्रेजी तथा अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जा सकेगा।
अकादमी सचिव डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि हिमाचल अकादमी की ओर से कांगड़ी से संबंधित साहित्य तथा अनुवाद करवाकर डाटा उपलब्ध करवाने में सहयोग किया जा रहा है। कांगड़ी का प्रयोग सफल रहने के बाद मंडयाली, महासवी, कुल्लूई, सिरमौरी, बघाटी, चंबयाली आदि हिमाचल की अन्य बोलियों का डाटा तैयार करके उनका भी अनुवाद के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय कांगड़ी बोली के लेखक विनोद भावुक, रेखा डढवाल, डॉ. विजय पुरी, वीरेंद्र शर्मा, शैली किरण, शक्ति चंद राणा, राजीव त्रिगर्ती, सोनिया आदि कांगड़ी-हिंदी अनुवाद करके एनआईटी को डाटा उपलब्ध करवा रहे हैं।
इसमें कांगड़ी का कोई भी लेखक सहयोग कर सकता है जो कांगड़ी-हिंदी अथवा हिंदी-कांगड़ी अनुवाद करके सामग्री उपलब्ध करवा सके। सचिव अकादमी डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि एनआईटी ने यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। अकादमी ने सामग्री संकलित करने तथा अनुवाद कार्य में सहयोग तथा अनुवाद की गई सामग्री का मानदेय देने का निश्चय किया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए