हमीरपुर: दीवार तोड़कर दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, 1 घायल

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर। सन्नी चौहान

हमीरपुर बडू के पास एक तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर सीधे वेल्डिंग की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में दुकान में बेल्डिंग का काम कर रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल की पहचान अशोक कुमार निवासी बड़ू के रूप में हुई है। घायल को इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
गनीमत रही कि दुकान के अंदर घुसी कार के पिल्लर से टकराने के कारण कार बंद हो गई जिस कारण बड़ा हादसा टल गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार लंबलू की ओर से आई। चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार दुकान के अंदर घुस गई। घटना में कार चालक को चोट नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए