हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो


25 जनवरी मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन हमीरपुर के होटल हमीर में किया गया। इस उपलक्ष पर तहसील हमीरपुर के तहसीलदार अशोक पठानिया जी मुख्य अतिथि, डीआरडीए कार्यालय से पवन बन्याल जी जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर कार्यालय से जिला खेल अधिकारी पूर्ण कटोच, डिग्री कॉलेज हमीरपुर से प्रोफेसर राकेश शर्मा जी राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी मनोज डोगरा जी उपस्थित रहे । नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन किया गया । 

इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सभी विकास खंडों के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम का प्रबंधन किया । कार्यक्रम में हमीरपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से युवा मंडलों के युवा पहुंचे और इस कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने समाज के विभिन्न मुद्दों पर अपने वक्तव्य दिए तथा युवाओं को देश निर्माण और समाज के प्रति अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में हिमाचल राजत्व दिवस के अवसर पर एक लघु नाटिका का प्रदर्शन जीवन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया गया, जिसके माध्यम से युवाओं को हिमाचल की संस्कृति के बारे में बताया गया । 25 जनवरी को ही मतदाता दिवस भी मनाया जाता है इसके लिए भी सभी युवाओं को शपथ दिलाई गई कि वह संविधान की पालना करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे । जिला युवा अधिकारी दीपमाला जी ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र का इन कार्यक्रमों को करवाने का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और युवाओं को देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर