पंचायत प्रधान को विजिलेंस पुलिस ने 20 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। क्राइम डेस्क

फ़ाइल फ़ोटो

विजिलेंस पुलिस नाहन की टीम ने शिलाई उपमंडल की बेला पंचायत के प्रधान को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। जानकारी के अनुसार आरोपी प्रधान पंचायत ने विकास कार्यों की लंबित दो लाख रुपये की राशि के भुगतान को लेकर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने नाहन में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को शिकायत दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये देकर पंचायत प्रधान के पास भेजा, जिसके नंबर नोट कर लिए थे और निधारित रसायन का भी नोटों पर इस्तेमाल किया गया था।

 कथित तौर पर पंचायत प्रधान भगत सिंह को शिकायतकर्ता ने 20 हजार रुपये थमाए, विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस ने पंचायत प्रधान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस ब्यूरो की एसपी अंजुम आरा ने पंचायत प्रधान की गिरफ्तार की पुष्टि की है। डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि जैसे ही विजिलेंस कार्यालय से पंचायत प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट आएगी, उसके बाद पंचायत प्रधान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर