मंडी: शराब पीने से सन्दिग्ध हालात में हुई 5 लोगों कि मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। संवाद सूत्र



 प्रदेश ज़िला मंडी में शराब पीने से 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कथित तौर पर परिजनों ने आरोप लगाया है की जहरीली शराब से इन सभी की मौत हुई है, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

सूत्रों के अनुसार, सुंदरनगर के स्लापड में शराब के सेवन के बाद चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब के सेवन से इनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। इन्होंने शराब के साथ किस खाद्य पदार्थ का सेवन किया था, इसकी भी जांच की जा रही है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिछले कई दिनों से सलापड़ क्षेत्र में चोरी छिपे चंडीगढ़ से शराब लाकर बेची जा रही थी। 


चंडीगढ़ में बनी जहरीली शराब का नाम 999 है। इन्होंने इसी शराब का सेवन किया था। बताया जा रहा है क्षेत्र में इस शराब की मांग ज्यादा हो गई थी, इससे ज्यादा नशा होने की बात कही जा रही है।


इनकी हुई मौत

मरने वालों में पंचायत समिति सुंदरनगर के पूर्व अध्यक्ष सतीश ठाकुर का भाई भी शामिल है। शवों की शिनाख्त सुदेश कुमार, लाल सिंह व चेतराम के रूप में हुई है।


आठ लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार

विधायक राकेश जमवाल ने बताया जहरीली शराब पीने से मारे गए मृतकों के परिजनों को आठ लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। चार लाख की राशि प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से तथा चार लाख जिला प्रशासन की तरफ से दिए जाएंगे। मृतकों के परिजनों को 50 हजार की फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है। वहीं उपचाराधीन लोगों का सारा खर्चा सरकार वहन करेगी।


ठेका सील, दो लोग गिरफ्तार

एसपी शालिनी अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुलिस बटालियन मौके पर शराब की तलाश में सर्च अभियान चला रही है। संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अब तक शराब के 25 सैंपल भरे गए हैं। सलापड़ में शराब ठेके को भी सील कर दिया गया है। आबकारी विभाग और पुलिस संयुक्त तौर पर कार्रवाई कर रहे हैं।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत