हिमाचल में 7 बनी दवाइयों के सैंपल फैल, कारण बताओ नोटिस जारी

हिमाचल क्राइम न्यूज़

क्राइम डेस्क।



 हिमाचल प्रदेश में बनी गैस्ट्रिक की दवा पेंटाप्रोजोल समेत सात दवाइयों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के दिसंबर के ड्रग अलर्ट में यह दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गईं। देशभर में 35 सैंपल फेल हुए हैं। राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने कहा कि फेल होने वाले दवा कंपनी के उत्पाद लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और बाजार से दवाइयों का स्टॉक वापस मंगवाने को कहा गया है।

साथ ही इन कंपनियों के दवाई उत्पादन कार्य का निरीक्षण भी किया जाएगा। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन ने दिसंबर माह में देश भर में 1385 दवाओं के सैंपल लिए थे जिसमें 33 दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं और दो दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। जबकि 1350 दवाओं के सैंपल पास हो गए हैं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि विभाग ने फेल होने वाली दवाओं के उत्पाद लाइसेंस रद्द कर संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत