सनकी आशिक़ ने महिला व उसके पति पर धार हथियारों से किया हमला

हिमाचल क्राइम न्यूज़

बीबीएन। सैनी


नालागढ़ में एक सनकी आशिक की करतूत सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका के दूसरे लड़के के शादी करने से नाराज आशिक ने महिला और उसके पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इस हमले में बुरी तरह से घायल पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए. लहूलुहान हालत में दोनों को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है. वहीं आरोपी की पहचान बाबू खान के रूप में हुई है, जिसने हमले के बाद सरेंडर कर दिया है.

नालागढ़ के दत्तोवाल में एक सनकी आशिक ने महिला व उसके पति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि बाबू खान नामक आशिक द्वारा दत्तोवाल कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी पर उस समय हमला कर दिया. आरोपी बाबू खान उनके कमरे में जबरन घुस गया और उसके बाद पति-पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया.

इस हमले में दोनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ के सिविल अस्पताल तक पहुंचाया गया और उसके बाद पति पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया.


महिला के साथ पहले लिव इन में रहता था आरोपी

जानकार सूत्रों की माने तो आरोपी घायल महिला के साथ पहले लिविंग रिलेशनशिप में रहता था. बीते 2 माह से वह जमात में गया हुआ था, महिला ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी कर उसके साथ वह दत्तोवाल में किराए के मकान में रहने लगी.


आरोपी को इस बारे में पता चला तो उससे यह बात सहन ना हुई तो उसने महिला और उसके पति को उसके ही कमरे में घुसकर तेजधार हथियार से लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया. नालागढ़ के दत्तोवाल में पति-पत्नी पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी बाबू खान ने सरेंडर कर दिया है. वहीं, गंभीर घायल पति-पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है.


पुलिस आरोपी को लेगी रिमांड पर 

डीएसपी नालागढ़ वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेगी. रिमांड में उन्हें पूछताछ के दौरान अहम खुलासे होने की भी उम्मीद है कि आखिर आरोपी द्वारा महिला और उसके पति पर हमला किया गया था. इसके पीछे क्या वजह रही उन्होंने कहा कि इन सारे सवालों के जवाब आरोपी को रिमांड के दौरान पूछताछ में मिलने की उम्मीद है उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर