हिमाचल में 21 वर्षीय युवती सहित 8 लोगों कि संक्रमण से हुई मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। संवाद सूत्र

फ़ाइल

 हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तो कमी आ रही है लेकिन मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है. बुधवार को 21 साल की लड़की सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई. साथ ही कोरोना के करीब 801 नए मामले सामने आए. कांगड़ा में 84 और 70 वर्षीय पुरुष, 21 व 60 वर्षीय महिला, मंडी 54 पुरुष, सोलन में 67 व 62 वर्षीय पुरुष, जबकि सिरमौर में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया.

26 जनवरी की छुट्टी होने की वजह से कम सैंपलिंग हुई और कोरोना की जांच के लिए केवल 4205 सैंपल लिए गए. इससे पहले, मंगलवार को भी प्रदेश में 1026 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए थे.

हिमाचल में अब प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 11,141 है और अब तक प्रदेश में कुल 263914 लोग पॉजिटिव हुए हैं. इनमें से 248802 ठीक हो गए हैं. 3944 की मौत हुई है. बीते 24 घंटों में 2912 मरीज ठीक हुए हैं.

किस जिले में कितने सक्रिय मामले

बिलासपुर जिले में 864, चंबा 277, हमीरपुर 903, कांगड़ा 1721, किन्नौर 367, कुल्लू 512, लाहौल-स्पीति 46, मंडी 1157, शिमला 1579, सिरमौर 1043, सोलन 1558 और ऊना में 1114 सक्रिय मामले हैं. सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को 40 हजार होम आइसोलेट किट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश में 48 ऑक्सीजन प्लांट (पीएसए) हैं और इनमें प्रतिदिन 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन तैयार हो रही है. इसको बढ़ाकर 60 मीट्रिक टन ऑक्सीजन तैयार करने के लिए कहा गया है. चिंता की बात है कि अब रोजाना दस के करीब मरीजों की मौत हो रही है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर