चूड़धार कि बर्फ़ीली ठंड में बर्फ़ के बीच तपस्या करता साधु

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। अमित चंदेल


करीब 12,000 फुट ऊंची चूड़धार चोटी के साथ लगते बर्फीले जंगल में चारों तरफ बर्फ की मोटी परत के बीच एक संन्यासी द्वारा लगभग निर्वस्त्र साधना किए जाने का वीडियो सामने आया है. दरअसल उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली चूड़धार चोटी के साथ लगे हिमालई जंगलों में इन दिनों जहां तक नजर जाए, बस बर्फ ही बर्फ और हाड़ गलाने वाली सर्दी है।

ऐसी विषम परिस्थितियों में चौरास के जंगल में खिलग नामक स्थान पर अपनी कुटिया के समीप खुले आसमान के नीचे यह साधु कठिन साधना कर रहा है. दो फुट से अधिक बर्फ में तपस्या में लीन इस साधु का नाम विश्वनन्द है और पहली बार इन्हें किसी ने ऐसे योग साधना करते देखा है.कई बार यह साधु नौहराधार स्थित शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना करते हैं और लोगों से काफी कम बात करते हैं. दरअसल एक स्थानीय युवक चौरास के बर्फीले जंगल से गुजर रहा था, जिसने साधु बर्फ के बीच तपस्या में लीन देख यह वीडियो बनाया. इस दृष्य को देखकर ही वह भी हैरान रह गया, क्योंकि जंगल में अकेले रह रहे इस साधु के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते।

साधना में लीन सन्यासीकरीब आधा घंटे तक उसने साधु को बर्फ के बीच लीन देखा और कड़ाके की ठंड के चलते फिर वहां से बिना तपस्या भंग किए निकल गया. साधु की आंखें बंद थीं और ध्यान मुद्रा में उनके चहरे पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी कोई परेशानी नहीं दिख रही थी.क्षेत्रवासियों के अनुसार चूड़धार के जंगल में पहले भी कईं ऋषि मुनि तपस्या कर चुके हैं, हालांकि ऐसा वीडियो पहली बार सामने आया. बर्फीली ठंड एसे योगी संन्यासियों की साधना के आगे बेअसर दिखती है. गौरतलब है कि, इन दिनों करीब 12 फीट बर्फ से ढके शिरगुल महाराज मंदिर परिसर चूड़धार में भी एक संन्यासी अपने शिष्य के साथ आश्रम में रह रहे हैं।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत