राज्य में शराब माफ़ियाओं को सरंक्षण दे रही प्रदेश सरकार: अग्निहोत्री

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। न्यूज़ डेस्क

फ़ाइल फ़ोटो


 शनिवार को जारी प्रेस बयान में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार जहरीली शराब से लोगों के मरने के बाद इस मामले की तह तक पहुंचने के स्थान पर माफिया को बचाने के लिए राजनीति करने की बात कर रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि माफिया किसी राजनीतिक दल से क्यों न हो, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 


अग्निहोत्री ने कहा कि हमारा साफ आरोप है कि चार साल में भाजपा सरकार के संरक्षण में शराब माफिया अन्य माफिया फले फूले हैं। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग पुलिस व अन्य विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए माफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए। वह किसी भी राजनीतिक दल का हो। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार बताएं कि क्या कांग्रेस के किसी नेता ने किसी को भी बचाने के लिए फोन किया है क्या, कभी किसी ने किसी माफिया का संरक्षण किया है।

अग्निहोत्री ने कहा कि चार साल सरकार भाजपा की है संरक्षण भाजपा का है और केवल और केवल आरोप के लिए कांग्रेस का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम फिर कह रहे हैं कि कोई भी हो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माफिया किसी दल का नहीं होता बल्कि माफिया समाज विरोधी होता है और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी न तो शराब माफियाओं पर कार्रवाई कर पाई, न खनन माफिया पर कार्रवाई कर पाई, न भू-माफिया पर कार्रवाई कर पाई, न लूट वालों पर कार्रवाई कर पाई। भाजपा के नेता सब को जेब में डाल कर के घूमते रहे हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि चार सालों में गली-मोहल्ले में शराब की दुकानें खुल गई है। मुकेश ने कहा कि हम डंके की चोट पर कह रहे हैं कि यह सरकार का संरक्षित माफिया है। 


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए अपनी नालायकी पर पर्दा डालने के लिए राजनीति का सहारा नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि चार साल अवैध शराब का कारोबार हो रहा है और अब जहरीली शराब से लोगों के मरने का मामला आया, तो कार्रवाई की बात हो रही है । उन्होंने कहा कि क्या सरकार हादसा हो तभी कार्रवाई करेंगी। अग्निहोत्री ने बताया कि दाल में काला है, सरकार का संरक्षण है, इसलिए इसके लिए सरकार जिम्मेदार है भाजपा जिम्मेदार है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत