5 ग्राम ब्राउन शुगर सहित युवक गिरफ्तार, ज़िले में पहली बार आया ऐसा मामला

हिमाचल क्राइम न्यूज़

किन्नौर। (नेगी) 


 किन्नौर जिले में ब्राउन शूगर का मामला दर्ज़ हुए है. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. घर पर यह नशा मिला है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस विभाग की एसआईयू टीम ने शुक्रवार को टापरी में युवक से 5 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद की है. ब्रॉउन शुगर का जिला किन्नौर में यह पहला मामला है. विशेष जांच दस्ता टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि टापरी में एक युवक पंकज कुमार नशीले पदार्थ ब्रॉउन शुगर बेचता है. 

एसआईयू टीम इंचार्ज एएसआई शिवदेव की अगुवाई में  टीम ने पुरानी टापरी के पास उक्त युवक के कमरे में छापेमारी की और वहां से 5 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद की. वहीं पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही टापरी थाना में मामला दर्ज किया गया है.


एसडीपीओ भावानगर राजू ने बताया कि टापरी में एसआईयू टीम ने एक युवक से 5 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद की है. आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जा रहा है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि यह युवक ब्राउन शुगर कहां से लाया था तथा आगे किसको सप्लाई कर रहा है.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर