ऊना:कृषि सेवा सोसायटी में हुए गोलमाल को लेकर पूर्व सचिव गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क


विजिलेंस शिमला की एसआईयू ने ईसपुर कृषि सेवा सोसायटी में हुए गोलमाल को लेकर पूर्व सचिव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बेटे को पहले ही मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईयू इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी तिलक राज (70) निवासी ईसपुर तहसील हरोली जिला ऊना गोलमाल में संदिग्ध था और उसके लिखावट नमूने लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए एसएफएसएल जुन्गा भेजा गया था। लैब रिपोर्ट के परिणामों से मामले में आरोपी तिलक राज की संलिप्तता का पता चला।

आरोपी अपने बेटे के सोसायटी सचिव के रूप में कार्यभार संभालने से पहले ईसपुर कृषि सेवा सोसायटी का सचिव रहा है। एसएफएसएल जुन्गा से प्राप्त नमूना हस्तलेखन के परिणामों में सामने आया है कि उसने ऋण के झूठे प्रो नोट लिखे हैं। इसके अलावा उसने 4.15 लाख रुपये के ऋण के आगे 8 लिखकर 84.15 लाख कर दिया है।


आरोपी मामले की जांच में शामिल था, लेकिन उसने सहयोग नहीं किया और इस बारे में सच्चाई नहीं बताई कि उसने गबन का पैसा कहां रखा है। मामले की जांच राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला की एसआईयू कर रही है। आरोपी तिलक राज की गिरफ्तारी की पुष्टि स्थानीय विजिलेंस डीएसपी अनिल मेहता ने की है। बता दें कि सात अक्तूबर 2020 को सोसायटी में हुए गोलमाल को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। सचिव पर नियमों को दरकिनार कर सीमा से अधिक से ऋण बांटने का आरोप है। सोसायटी से 60 लाख, 80 लाख, 95 लाख जैसे भारी-भरकम लोन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के नाम से निकालकर सोसायटी के खाताधारकों के पैसे का गबन का आरोप है। इस तरह करीब 11 करोड़ से ज्यादा ऋण बांटे गए थे।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर