मंडी: चोरी के सामान के साथ पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। क्राइम डेस्क


बल्ह पुलिस थाना की टीम ने कई चोरियों में संलिप्त चोर गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचने में सफलता पाई है। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान योग राज (25) पुत्र हेम राज निवासी गांव रठोहा चुनाहन, हैप्पी चौधरी (23) पुत्र वीर सिंह निवासी गांव कुम्मी बल्ह और अमित उर्फ समीर (23) पुत्र मलकीयत सिंह निवासी गांव कुम्मी बल्ह के तौर पर हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले एक महीने से हो रही इन चोरियों को लेकर पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो उसे एक चोर गैंग को पकड़ने में कामयाबी मिली। 26 दिसंबर को नलसर से एक लैपटॉप और एक मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज थी, 7 जनवरी को रठोहा से खाना बनाने वाले बर्तनों की चोरी हुई थी और 8 जनवरी को पाली से एक कैमरा और पांच मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने जब जाल बिछाया तो इसमें तीन युवकों को चोरी के माल के साथ दबोचा गया है।


उन्होंने बताया कि चोरों के कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक डिजिटल कैमरा, 8 मोबाइल और बड़ी मात्रा में खाना बनाने के बर्तन बरामद किए हैं। बरामद माल की कीमत लगभग सवा तीन लाख है। पुलिस के अनुसार इसमें बहुत सा सामान ऐसा है जिसकी शिकायत दर्ज नहीं है। ऐसे में इस माल के असली मालिकों को भी चोरों से पूछताछ के बाद सूचित किया जाएगा। पुलिस इनका अदालत से रिमांड मांग कर कड़ी पूछताछ करेगी ताकि अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सके।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला