Kullu: कार में हुआ ज़ोरदार धमाका, 5 कि.मी तक पहुँची धमाके कि आवाज़

 हिमाचलक्राइमन्यूज़ 

कुल्लू। अजय भारद्वाज

फ़ोटो:जांच करते हुए पुलिस कर्मी

मणिकर्ण घाटी के जरी पुलिस चौकी में शुक्रवार रात को एक गाड़ी में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका इतने जोर का था कि इसकी आवाज घाटी के पांच किलोमीटर क्षेत्र तक सुनी गई। 

सूचना के बाद एएसपी कुल्लू सागर चंद और डीएसपी मोहन रावत कुल्लू रात दो बजे मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। विस्फोट किस वजह से हुआ इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। विस्फोट की गंभीरता को देखते हुए मंडी से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

बताया जा रहा कि विस्फोट में एक टैक्सी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस जगह धमाका हुआ है वहां पर एक गड्ढा भी बन गया है।


 ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि धमाका किसी विस्फोटक पदार्थ से हुआ है। धमाके से पूरी मणिकर्ण घाटी में हड़कंप मच गया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत