रणजी टीम में खिलाने को 27 लाख कि की ठगी, आरोपी है पूर्व क्रिकेटर

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। क्राइम डेस्क

फ़ाइल


रणजी ट्रॉफी में खिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी के आरोप में एक पूर्व महिला क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सपना रंधावा कांगड़ा जिले के रानीताल की रहने वाली पूर्व क्रिकेटर है। उसके खिलाफ गुजरात के सूरत के रहने वाले भाविक पटेल ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। गुजरात पुलिस ने कांगड़ा जिले के हरिपुर पुलिस थाना और रानीताल पुलिस चौकी के सहयोग से गिरफ्तार किया। 


डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि सपना साल 2014-15 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला टीम की ओर से खेल चुकी है। स्थानीय पुलिस ने उसे देहरा न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से गुजरात पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे रणजी ट्रॉफी में खिलाने का वादा करके सपना ने उससे 27 लाख रुपये लिए थे, लेकिन उसे रणजी ट्राफी में खेलने का मौका नहीं मिला।


इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत गुजरात के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। रानीताल पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में भी सपना के खिलाफ इसी तरह के धोखाधड़ी के मामले की जांच चल रही है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर