अभी भी पी रहे वे शराब जिसने भुजाए घर के दीपक

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। निस


सुंदरनगर उपमंडल में जहरीली व मिलावटी शराब पीने से सात लोगों की मौत के बाद भी लोग उसी को गटक रहे हैं। सुंदरनगर शहर में ही लोनिवि की वर्षाशालिका में शुक्रवार को फिर कुछ लोगों ने पुलिस की नाक के नीचे शराब की महफिल सजा दी। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। कथित तौर पर लोगों से मिली सूचना व मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची तो संतरा ब्रांड शराब की बोतलें वर्षाशालिका से मिलीं। इनमें तीन बोतलें तो खाली थीं, जबकि एक बोतल में करीब दो पेग शराब बची थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और 4 बोतल नकली संतरा ब्रांड (बीआरवी फूलस) की बरामद की हैं। बता दें कि मौतों के बाद पुलिस ने संतरा ब्रांड की शराब ठेकों में बेचने और पीने तक पर रोक लगा दी है।

कांगड़ा में बनने वाली शराब बीआरवी फूड्स नाम से है, जबकि मिलावट कर इसे बीआरवी फूलस नाम से बेचा गया। अब सवाल उठ रहा है कि सख्ती का दावा करने वाली पुलिस के नाक तले नकली संतरा शराब कहां से आई। उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोतलों में जो थोड़ी बहुत शराब पाई गई, उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने बताया नरेश चौक के निकट नकली संतरा ब्रांड शराब की बोतलें मिलने की जानकारी आने पर पुलिस को भेजा गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे माफिया को पकड़ने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें।


मंडी में डटे हैं डीजीपी कुंडू समेत पुलिस के आला अधिकारी

डीजीपी समेत प्रदेश पुलिस के बड़े अधिकारी जहरीली शराब की तस्करी के मामले की तह तक जाने के लिए एसआईटी का गठन कर मंडी में डटे हैं। नकली शराब की सप्लाई का खेल इनकी नाक तले बदस्तूर जारी है। 

प्रशासन की ओर से बार-बार लोगों को नकली शराब और इससे जुड़े माफिया की जानकारी देने के लिए जागरूक करने के आह्वान के बाद भी लोग नकली शराब का सेवन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस और आबकारी विभाग भले ही माफिया की धरपकड़ को छापामारी का दावा कर रहा है, लेकिन अभी भी उनके हाथ प्रमुख सरगना हाथ नहीं आया है। 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत