बर्फ़ीले तूफ़ान में लापता हुए 2 युवकों में से एक का शव बरामद

हिमाचल क्राइम न्यूज़

धर्मशाला। नेटवर्क

फ़ाइल


ज़िला कांगड़ा में धौलाधार पर्वतों के राइजिंग स्टार हिल टॉप के पीछे स्लाइडिंग जोन में बर्फीले तूफान में फंसकर लापता हुए चार युवकों में से दो युवकों की मौत हो गई है। रविवार देर शाम दो को रेस्क्यू कर उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया था. वहीं, जान गंवा चुके दोनों युवकों में से एक के शव को बेस कैंप लाया गया है. जबकि दूसरे शव को लाने के लिए 15 सदस्यीय टीम घटना स्थल पर रवाना कर दी गयी है. जिला कांगड़ा पुलिस प्रमुख ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू करने में टीम को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि अगर मौसम में कुछ सुधार हुआ, तो रेस्क्यू करने गई टीम दूसरे युवक के शव को भी लेकर शाम तक वापिस लौट आएगी। कांगड़ा जिला के एसपी खुशहाल शर्मा ने बताया कि स्लेट गोदाम गांव के 18 वर्षीय रोहित, पुत्र राजकुमार, 17 वर्षीय सत्यम, पुत्र सागर, 16 वर्षीय रोहित, पुत्र परमजीत और मोंटी धीमान, निवासी नूरपुर शनिवार को राइजिंग स्टार हिल टॉप के लिए निकले थे. बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के बीच वह रास्ता भटक गए। इस दौरान किसी तरह उन्होंने इसकी सूचना स्वजनों को दी।


इसके बाद रेस्क्यू टीम  ने उन्हें ढूंढने के लिए अभियान चलाया। रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी के बीच देर शाम उन्हें ढूंढ लिया गया. इसके बाद रोहित, पुत्र राजकुमार और सत्यम को धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि रोहित, पुत्र परमजीत और मोंटी धीमान की ठंड की वजह से मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने एक शव को बेस कैंप पहुंचा दिया है। उन्होंने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे पहाड़ों की तरफ न निकलें और अपनी जान को जोखिम में न डालें। उन्होंने बताया दो युवकों का उपचार धर्मशाला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर