पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध सोशल मीडिया में उठी सीबीआई से जांच कि मांग

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सोलन। वेब डेस्क


हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले की जांच अब सवालों के घेरे में आने लगी है। मामले की जांच में बतौर एडिशनल एसपी सोलन शामिल रहे कमांडेंट होमगार्ड सोलन डॉ. शिव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की विजिलेंस की जांच के बीच आम लोगों ने मानव भारती विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में पोस्ट और शेयर किए जा रहे हैं।

आरोप लगाया जा रहा है कि जिस अधिकारी की सिफारिश पर डॉ. शिव कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच की जा रही है, उसने खुद करोड़ों की संपत्तियां अर्जित कर रखी हैं। लोगों का कहना है कि अगर सरकार वाकई में इस मामले की निष्पक्ष जांच कराना चाहती है तो इस मामले को तत्काल सीबीआई को दे दिया जाए। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट ऐसे समय पर आनी शुरू हुई हैं, जब शिव कुमार के खिलाफ पुलिस मुख्यालय की सिफारिश पर सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए मंजूरी दी है।


उधर, विजिलेंस की जांच का सामना कर रहे डॉ. शिव कुमार की ओर से कहा गया है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं। उन्होंने पूरे कैरियर में मेहनत, निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ मानव भारती ही नहीं, बल्कि अन्य मामलों की भी जांच की थी। उनका कहना है कि मामले में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है, बल्कि जांच कर रही है जो कि अभी शुरुआती दौर में है और उसमें कुछ भी निकलकर सामने नहीं आया है। 




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिविल सेवा परीक्षा: दो बहनों ने एकसाथ रचा इतिहास, कहा- कठिन परिश्रम और लक्ष्य पर रखा फोकस 

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन