खैर के पेड़ कटने पर दो फोरेस्ट गार्ड सस्पैंड

 हिमाचल क्राइम न्यूज़


31 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने के मिले साक्ष्य, सर्च अभियान के बाद CCF की कार्रवाई


हिमाचल की वन संपदा पर वन माफिया की बुरी नजर हे। तभी आए दिन प्रदेश मे अवैध वन कटान के मामले सामने आ रहे हैं। निश्चित तौर पर इसमे या तो वन विभाग के कर्मियों की मिलीभगत होती है या लापरवाही। लेकिन कहीं तो अधिकारी इतने इमानदार होते हैं कि त्वरित एक्शन लेते हुए संबंधित कर्मियों को सस्पैंड कर देते है तो कहीं सिर्फ डीआर काटकर इतिश्री कर ली जाती है। कांगड़ा जिला के नूरपुर में विभागीय अधिकारी ने अवैध पेड़ कटान मे फाॅरेस्ट गार्ड को संस्पैंड किया है। शनिवार को दूसरे दिन भी वन विभाग के उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम द्वारा नूरपुर हलके के एक अन्य जंगल में दबिश दी गई। जांच के दौरान खैर के 31 पेड़ों को काटे जाने के साक्ष्य मिले हैं। बरंडा क्षेत्र की पंचायत रिट में चले इस सर्च अभियान में गंगथ बीट व ब्लॉक गंगथ के 2 वन रक्षकों क्रमश: मोहन लाल व पुष्पिंद्र सिंह को सस्पैंड कर दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को भी विभाग की टीम ने डैक्वां के जंगल में सर्च अभियान चलाया था तथा काफी संख्या में खैर के पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली थी तथा इस बीट की वन रक्षक को सस्पैंड कर दिया था। इस सारे सीमांत क्षेत्र में विभाग की इस कार्रवाई से वन काटुओं में हड़कंप मच गया है। उधर, विभाग को अन्य जंगलों में भी अवैध कटान की जानकारी मिली है। सीसीएफ वन विभाग डीआर कौशल ने बताया कि सर्च अभियान में शनिवार को नूरपुर हलके की रिट पंचायत के जंगल में 31 पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई है। इस संबंध में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए संबंधित क्षेत्र के 2 वन रक्षक सस्पैंड कर दिए गए हैं। 


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर